फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alcohol smuggling two cede its

शराब तस्करी में दो दबोचे

Mon, 08 Feb 2016 01:34 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 08 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। बिड़ौली चैकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने टाटा मैजिक में तस्करी कर शराब ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


झिंझाना थाना पुलिस रविवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली चैकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करनाल की तरफ से आए टाटा मैजिक को चेकिंग के लिए रोका गया। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि टाटा मैजिक में 14 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब लदी हुई मिली।
विज्ञापन

 उसमें सवार संदीप और कमल निवासी अकबरपुर मांसी थाना भगवानपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उक्त शराब को भगवानपुर (हरिद्वार) ले जाया जा रहा था। दोपहर बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर शराब तस्करी के ऐसे दो मामले पकड़े गए हैं, जिनमें आरोपी तस्करी कर शराब को उत्तराखंड की तरफ ले जा रहे थे। तीन दिन पूर्व भी झिंझाना थाना पुलिस ने कैंटर सवार तीन युवकों को पकड़ा था, जिसमें कई लाख रुपये कीमत की शराब लदी हुई थी। उन तीनों युवकों ने भी पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उक्त शराब हरिद्वार ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed