{"_id":"6af80620c91debc6940686e6","slug":"farmer-dead-body-found-hanging-from-tree-in-bareilly-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: खेत पर काम करने गए किसान का शव पेड़ पर लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: खेत पर काम करने गए किसान का शव पेड़ पर लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 14 Nov 2026 12:26 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:26 PM IST
सार
कैंट क्षेत्र के हरदुआ गांव में शुक्रवार रात 50 वर्षीय लालाराम का शव खेत में खड़े पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। वह खेत में काम करने की बात कहकर घर से निकले थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लालाराम का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में खेत पर काम करने गए 50 वर्षीय लालाराम का शव शुक्रवार रात पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। खेत से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों और ग्राम प्रशासक को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजन के मुताबिक, लालाराम शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद खेत में पटेला (समतल करना) लगाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद खेत की ओर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक हुई मौत से परिजन हैरान
मृतक के बेटे कलंदर ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। दीपावली का त्योहार होने के कारण घर में सामान्य माहौल था। पिता का किसी से विवाद या रुपये के लेनदेन को लेकर भी कोई मामला नहीं था। ऐसे में उनकी मौत की वजह परिवार के लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं। लालाराम ईंट-भट्ठे पर काम करने के साथ ड्राइविंग करते थे। इसके अलावा वह खेती भी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी चंद्रकली, तीन बेटे और चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।