{"_id":"573229df4f1c1ba95a919dc3","slug":"after-all-what-weapons-were-sourced","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किस लिए मंगवाए जा रहे थे हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर किस लिए मंगवाए जा रहे थे हथियार
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 11 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अटारी बॉर्डर पर हथियारों के साथ पकड़े गए कांधला के गांव गंगेरू निवासी इस्माईल से हथियार मंगाने वाले के बारे में अभी तक पुलिस को सही पता नहीं लग सका है। वहीं, अब खुफिया एजेंसियां इस बात का पता करने में जुटी हैं, कि आखिर किस लिए यह हथियार मंगाए जा रहे थे।
पांच मई को पाकिस्तान से लौटते समय कस्टम की टीम ने कांधला के गांव गंगेरू निवासी इस्माईल, उसकी पत्नी और बहन को पकड़ा था। इनके पास से चार पिस्टल और सात मैगजीन बरामद हुई थीं। जिसके बाद वहां की पुलिस टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने बहन, पत्नी को छोड़ दिया। जबकि इस्माईल को गिरफ्तार कर लिया। इस्माईल के पकड़े जाने के बाद जनपद पुलिस अलर्ट हुई और इस्माईल की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
जनपद पुलिस इस्माईल के परिवार का बैकग्राउंड व उसके सगे संबंधियों का पता करने में जुटी है। इसके साथ अब सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले को लेकर गंभीर हो गई है। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने जनपद पुलिस ने इस्माईल के पारिवारिक बैकग्राउंड व उसके रिश्तेदारों आदि के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही यह भी पता लगाने के लिए कहा गया है कि आखिर यह हथियार किस लिए मंगाए गए थे।
विज्ञापन
अब जनपद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों को जिले में कहां सप्लाई किया जाना था। यह भी जानकारी मांगी गई है कि क्या यह हथियार किसी घटना को अंजाम देने के लिए मंगाए गए या फिर यहां से कही ओर इन हथियारों को भेजा जाना था। फिलहाल जनपद पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।