Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर अग्निकांड: राधिका अपार्टमेंट की आग में झुलसेंगे 63 बिल्डर, अवैध निर्माण की जांच करेगी पुलिस, सूची तैयार

Thu, 19 Nov 2026 08:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Nov 2026 08:49 AM IST
सार

Kanpur News: पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुए भीषण अग्निकांड में दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने संकरी गलियों में अवैध बहुमंजिला इमारतें बनाने वाले 63 बिल्डरों की सूची तैयार कर ली है। अब पुलिस, केडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम नौ बिंदुओं पर इन इमारतों की जांच करेगी और सभी बिल्डरों की दो साल की कॉल डिटेल व हवाला कनेक्शन भी खंगाले जाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur 63 builders to face heat over Radhika Apartment blaze police to investigate illegal construction
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

कानपुर में पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में आग लगने के बाद पुलिस ने संकरी गलियों में अवैध बहुमंजिला इमारतें बनाने वाले 63 बिल्डरों की सूची तैयार की है। अब चमनगंज, बेकनगंज, कर्नलगंज, हीरामन का पुरवा, प्रेमनगर, डिप्टी का पड़ाव, बंगाली मोहाल, गिलिस बाजार, चौक और पटकापुर में बने पांच से छह मंजिला अपार्टमेंट के साथ कोचिंग सेंटर, निजी अस्पताल और शॉपिंग मॉल की भी जांच होगी।


पुलिस, केडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम अभियान चलाकर अवैध निर्माणों और उनके पीछे के गठजोड़ की पड़ताल करेगी। पांच फुट चौड़ी सड़क किनारे बने छह मंजिला राधिका अपार्टमेंट में तीन दिन पहले आग लगने से दो लोगों की मौत हुई थी। पुलिस कमिश्नर ने मौके का निरीक्षण कर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद दो दिनों में सूची तैयार कर केडीए वीसी को अभियान शुरू करने के लिए पत्र भेजा गया।

Trending Videos
Kanpur 63 builders to face heat over Radhika Apartment blaze police to investigate illegal construction
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

सूची में कई हिस्ट्रीशीटरऔर पूर्व जनप्रतिनिधियों के नाम भी
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि सूची केडीए को भेज दी गई है। जल्द ही पुलिस, केडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम इन बहुमंजिला इमारतों की जांच करेगी। अभियान का नेतृत्व केडीए करेगा और डीसीपी पूर्वी पुलिस की ओर से नोडल अधिकारी होंगे। सीपी के मुताबिक सूची में कई हिस्ट्रीशीटरऔर पूर्व जनप्रतिनिधियों के नाम भी हैं। आरोप है कि कुछ बिल्डर भूमाफिया से सस्ते में जमीन खरीदकर मानकों की अनदेखी करते हुए इमारतें खड़ी करते हैं।

Kanpur 63 builders to face heat over Radhika Apartment blaze police to investigate illegal construction
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

दो साल की कॉल डिटेल से खुलेगा गठजोड़
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी 63 बिल्डरों के मोबाइल फोन की दो साल की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। इससे भूमाफिया और फाइनेंसरों के साथ अवैध निर्माण में मिलीभगत करने वाले केडीए अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होगी। कुछ सफेदपोश लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur 63 builders to face heat over Radhika Apartment blaze police to investigate illegal construction
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

हवाला के लेनदेन की भी आशंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध निर्माण में बिल्डरों, फाइनेंसरों और भूमाफिया के बीच हवाला से रकम के लेनदेन की आशंका है। सूची में शामिल कुछ बिल्डरों के सफेदपोश लोगों से ऐसे लेनदेन के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पिछले करीब 10 वर्षों में शहर की संकरी गलियों में बड़ी संख्या में अपार्टमेंट बने हैं।

विज्ञापन
Kanpur 63 builders to face heat over Radhika Apartment blaze police to investigate illegal construction
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

इन नौ बिंदुओं पर होगी जांच

  • अपार्टमेंट की जमीन किसकी है और निर्माण में पैसा किसने लगाया।
  • नक्शा पास है या नहीं, इसमें केडीए के किन अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका रही।
  • पार्किंग, लिफ्ट और अग्निशमन के इंतजाम हैं या नहीं।
  • इमारत के लिए ट्रांसफार्मर कैसे स्वीकृत हुआ।
  • सड़क की चौड़ाई कितनी है।
  • फुटपाथ पर अतिक्रमण तो नहीं किया गया।
  • इमारत कब और क्यों सील हुई और किसकी अनुमति से सील खोली गई।
  • निर्माण नजूल या सरकारी जमीन पर तो नहीं हुआ।
  • बेसमेंट मानकों के अनुरूप है या वहां कारखाना संचालित हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed