फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action in Haryana, UP officers are sitting in silence

हरियाणा में कार्रवाई, यूपी में अफसर बैठे हैं मौन

Thu, 01 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 01 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Action in Haryana, UP officers are sitting in silence
Terrorist - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नाभा जेल ब्रेक करने वाले आतंकियों और ड्रग्स माफिया को हरियाणा में जिन स्थानों पर ड्राप किया गया और जिन रास्ते से पलविंदर और उसके साथी घूमे, वहां तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हरियाणा में कार्रवाई हो रही है। वहीं, यूपी की सीमा में घुसने के बावजूद जहां से पलविंदर      गुजरा, वहां तैनात पुलिसकर्मियों   की लापरवाही कैराना के दो सिपाहियों के साहस की कहानी में दबकर रह गई। 
विज्ञापन


दरअसल, नाभा जेल ब्रेक करने के बाद खालसा लिबरेशन फ्रंट के चीफ हरमिंदर और ड्रग्स माफिया प्रेमा सहित अन्य आतंकी कैथल से होकर पानीपत पहुंचे थे। फार्च्यूनर में पलविंदर ने प्रेमा सहित चार आतंकियों को पानीपत में ही ड्रॉप किया था। मालूम चला है कि हरियाणा के डीजीपी ने पानीपत सहित उन मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है, जिन रास्तों से आतंकी फरार हुए और जहां आतंकियों को फार्च्यूनर से ड्राप किया गया। 
विज्ञापन


वहीं, पानीपत से फार्च्यूनर में पलविंदर जब यूपी की सीमा में घुसा, तो वह यमुना पुल स्थित पुलिस चौकी को भी आसानी से पार कर गया। कैराना में पानीपत रोड बाईपास पर भी पुलिस ने बैरियर लगा रखे हैं, वहां भी चेकिंग नहीं हुई। इसके चलते पलविंदर फार्च्यूनर लेकर कैराना तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि कैराना में थाने के सामने ही सिपाही शहजाद और दीपांशु त्यागी ने फार्च्यूनर का नंबर पहचान लिया और जाम में फंसने के बाद जैसे ही पलविंदर फार्च्यूनर से कूदकर भागा, तो दोनों सिपाहियों ने पीछा करके उसे दबोच लिया था।  यह बात सही है कि दोनों सिपाहियों ने पलविंदर को गिरफ्तार कर साहसिक कार्य किया, लेकिन यमुना पुल चेकपोस्ट और पानीपत रोड पर अन्य स्थानों पर रहने वाली चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मियों ने लापरवाही भी बरती। 


इसके बावजूद उनकी लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैराना में पुलिस की सक्रियता के कारण ही पलविंदर की गिरफ्तारी संभव हुई। चेकिंग में सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। यमुना पुल चेकपोस्ट से पलविंदर काफी तेजी में निकला था, जिस कारण वहां किसी की लापरवाही सामने नहीं आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed