फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused from accident, police seize bail

हादसे के आरोपी सिपाही को थाने से जमानत

Sat, 15 Apr 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused from accident, police seize bail
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शराब के नशे में कार चला रहे सिपाही की टक्कर लगने से युवक की मौत के मामले में आरोपी सिपाही को पुलिस ने थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया। मामले में सिपाही के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले पर बृहस्पतिवार देर रात तक हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात गांव सिंभालका निवासी शांति (30) सड़क पार कर रहा था, तभी मेरठ की तरफ से आए स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने उसे टक्कर मार दी थी, जिसमें शांति की मौके पर मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने हंगामा कर कार चालक को पकड़ लिया था। कार को सिसौली निवासी सिपाही रोहित चला रहा था, जो शामली में ही डायल 100 पर तैनात है। ग्रामीणों ने आरोपी सिपाही को पीटने के साथ ही उसको मौके से भगाने की कोशिश करने वाले होमगार्ड को भी पकड़ कर पीट दिया था। 
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता दिलाने और पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग पर कई घंटे तक हंगामा प्रदर्शन किया और हाइवे पर ट्रैफिक जाम लगा दिया था। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम एमपी सिंह और सीओ सिटी उपेंद्र यादव ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया था। इसके बाद आरोपी सिपाही रोहित के खिलाफ शामली कोतवाली में लापरवाही से कार चलाने के कारण युवक की मौत होने की धारा 304ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को शामली कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही रोहित का मेडिकल कराया, जिसके बाद उसको थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि सिपाही रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसके बाद उसे थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

जाम लगाने वाले 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज 
शामली। बृहस्पतिवार रात को सिपाही की कार से हुई युवक     की मौत के मामले में ग्रामीणों ने कोतवाली के मेरठ करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया था। जिसके बाद सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव एसडीएम शामली एपी सिंह के समझाने के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए थे। बाद में मौके पर ही आर्थिक सहायता दिलाने तथा सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के  आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए थे ।


पुलिस ने देर रात इस मामले में हाईवे जाम करने के आरोप में  गांव सिंभालका  के 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने हंगामा कर जाम लगाने वाले वालों की तलाश शुरू कर दी है कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed