फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें, चार संदिग्ध हिरासत में लिए

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें, चार संदिग्ध हिरासत में लिए

Mon, 25 Feb 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें, चार संदिग्ध हिरासत में लिए
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें
विज्ञापन

शामली। शहर में घनी आबादी के बीच मोहल्ला रामशाला में सराफ के घर में डकैती के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तीन टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस को अभी ऐसा कोई ठोस क्लू नहीं मिला है, जिससे बदमाशों तक पहुंचने की लाइन बन सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे भी बदमाशों की तलाश में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामशाला में सराफ अनिल वर्मा उर्फ पप्पू के घर में उसकी पत्नी शुभा वर्मा और बेटे अभिषेक को नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया था। हालांकि सराफ ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में चार हजार रुपये, पत्नी की पहनी हुई अंगूठी, टॉपस और बेटे की अंगूठी आदि करीब 25 ग्राम सोने के जेवर और बाइक लूटकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात में चार बदमाशों के खिलाफ लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी अजय कुमार ने इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की है। रविवार को दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई ठोस क्लू नहीं लग सका है। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने सराफ के घर से कुछ दूरी पर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवकों को चिह्नित कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस जहां सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वहीं, सराफ के करीबी लोग भी पुलिस की निगाह में है। पुलिस गोपनीय तरीके से करीबियों की कुंडली भी खंगाल रही है। कुल मिलाकर देेेखा जाए तो पुलिस दूसरे दिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

वारदात में शामिल हो सकते है अनट्रेंड बदमाश
शामली। सराफ के घर में जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उसे देखकर पुलिस पहले तो शातिर और ट्रेंड बदमाशों के वारदात में शामिल होना मान रही थी, लेकिन कई बिंदुओं पर जांच करने पर पुलिस यह भी मान रही है कि कहीं अनट्रेंड नौसिखिया बदमाशों ने तो वारदात नहीं की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश सराफ की पत्नी को जो मोबाइल ले गए थे, उसे वे ऑन यानि चालू हालत में नहीं फेंकते। शातिर बदमाश मोबाइल को तोड़कर या फिर उसे बंद कर फेंकते। दूसरा बिंदु ये है कि बदमाश सराफ की बाइक को अपने साथ नहीं ले जाते। अगर घर से बाइक ले भी गए तो उसे कुछ दूरी पर लावारिस हालत में छोड़ देते और किसी दूसरे वाहन से फरार होते। सराफ की लूटी गई बाइक का भी अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सराफ के यहां हुई घटना में पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-अजय कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed