फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   न्यूज डायरी कैराना

न्यूज डायरी कैराना

Sat, 10 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डायरी कैराना
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
विज्ञापन

कैराना। ग्राम नंगलाराई खेड़ा निवासी हाशिम बाइक से मोहम्मदपुर राई में डॉक्टर की दुकान पर दवाई लेने के लिए जा रहा था। गांव से बाहर कब्रिस्तान के पास पीछे से आती बुग्गी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल हो गया। ग्राम वासियों ने घायल का चिकित्सकों के यहां उपचार कराया।


पति पर आग लगाने का आरोप
कैराना। महिला ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। आरोप है कि पति घर का खर्च नहीं देता है। और मांगने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। आरोपी ने नशे में उसने कपड़ों में आग लगा दी। महिला ने उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ का आरोप लगाया
कैराना। ग्राम पंजीठ निवासी युवक ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर पिछले पंद्रह दिनों से अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही है। आरोप है कि फोन करने वाला उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती के साथ मारपीट
कैराना। मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी में एक युवती के साथ पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ित युवती ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed