{"_id":"5b80597b42c792464c73ddcd","slug":"91535138171-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधन बैककर्मी के साथ लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधन बैककर्मी के साथ लूटपाट
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारी से तमंचे दिखाकर दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला गुजरान में बंधन बैक के फील्ड कर्मचारी बिजेंद्र थाना क्षेत्र के गाव सुन्ना में पैसा लेने के लिए गया था। बिजेंद्र के अनुसार करीब तीन बजे वह अपना काम समाप्त करने के बाद गांव से लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उसकी बाइक रुकवा ली ओर उससे नगदी का थैला छीन लिया, इसमें करीब 10 हजार रुपये थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।