{"_id":"5b71d3ae42c79233d61bcb1e","slug":"91534186414-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमला, घायल द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर जानलेवा हमला, घायल द
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला, घायल
कैराना। मामूली विवाद पर दो सगे भाइयों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
नगर के मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड निवासी सलाहुद्दीन ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे उसका भाई समीर कांधला बस स्टैंड के निकट लोहे का गेट बनवाने के लिए गया था, तभी उसकी बाइक वहां खड़ी एक बाइक से मामूली टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार युवकों व उसके भाई के बीच मामूली विवाद हो गया। आरोप है कि दो भाइयों ने अंटी में हथियार निकाल कर उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक की पिटाई होता देख मौके पर जमा हुई भीड़ ने किसी तरह उसके भाई की जान बचाई और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना से पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।