फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चार साल से फरार चल रहा हत्यारोपी गिरफ्तार किया

चार साल से फरार चल रहा हत्यारोपी गिरफ्तार किया

Tue, 13 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
चार साल से फरार चल रहा हत्यारोपी गिरफ्तार किया
झिंझाना (शामली)। हत्या के मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान केरटू बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव सूबरी में 2013 में नाली के विवाद को लेकर शमीम की धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिनमें से तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है, जबकि आरोपी शमशाद फरार चल रहा था। फरारी के दौरान आरोपी शमशाद न्यायालय में भी पेश नहीं हुआ था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की सुबह आरोपी शमशाद को मेरठ करनाल हाइवे पर गांव केरटू बस स्टैंड के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। सोमवार की दोपहर बाद उसे पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed