फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोवंश की खाल बरामद कराई तो युवक को पीट दिया, हंगामा

गोवंश की खाल बरामद कराई तो युवक को पीट दिया, हंगामा

Wed, 31 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोवंश की खाल बरामद कराई तो युवक को पीट दिया, हंगामा
शामली।
विज्ञापन

एक युवक से मारपीट के मामले में कोतवाली में कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला पंसारियान नाला पटरी पर तीन दिन पूर्व एक गाय की खाल नाले में बह रही थी। संदीप ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने गोवंश की खाल को नाले से निकलवा कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाली पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसी मामले को लेकर सोमवार की रात चार युवकों ने संदीप के साथ गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह संदीप हिंदु युवा वाहिनी के अन्य सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंचा और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी विकास, कमलदीप, अमित एवं दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed