फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को पकड़ा

पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को पकड़ा

Sat, 30 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को पकड़ा
थानाभवन। क्षेत्र के गांव नोजल निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्रवधू को गांव बदलूगढ़ निवासी युवक पर बहला फुसलाकर अगवा करके ले गया है। साथ ही घर में रखे जेवर और नकदी भी ले गए। शुक्रवार को पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। देर शाम तक विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन



अपहरण के दो आरोपी दबोचे
थानाभवन। क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी लकड़ी व्यापारियों का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव सोंटा रसूलपुर निवासी मुनीर पुत्र वकील ने 13 अगस्त को थाने पर अपहरण और फिरौती वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में आठ नाम प्रकाश में आए थे, जिनमें से छह आरोपी पूर्व के किसी मामले में सरेंडर करके जेल चले गए थे। जबकि आबिद पुत्र वासे और नासिर पुत्र माशूक फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार रात सोंटा रसूलपुर में दोनों आरोपियों को उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी में 19 दिसंबर को गोकशी के मामले में फरार चल रहे सलमान को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलमान को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


धमकी देने का आरोप
थानाभवन। गांव हरड फतेहपुर निवासी विनोद पुत्र ब्रह्मपाल और उसकी पत्नी ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर बताया कि गत 23 दिसंबर को खेत की नाली को लेकर उनके परिवार के मनोज पुत्र भोपाल आदि से झगड़ा हो गया था। उसी दौरान आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। आरोप है कि दूसरा पक्ष गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधवा ने लगाया भूमि कब्जाने का आरोप
थानाभवन। कस्बा जलालाबाद निवासी विधवा वसीला ने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसके पति ने दो शादी की थी। दूसरी पत्नी अनवरी है। पति के हिस्से में 106 बीघा जमीन है। जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। मंडलायुक्त के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने एक सप्ताह पूर्व ही उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा दिलाया था। आरोप है कि इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और उन्हें अपने हिस्से की जमीन पर फसल नहीं बोने दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने पीड़िता को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed