{"_id":"59cd490b4f1c1bbe538b4f2f","slug":"91506625803-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका टीम के साथ हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पालिका टीम के साथ हाथापाई
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
नगर पालिका परिषद में बुधवार शाम टैक्स वसूलने पहुंची टीम के साथ लोगों ने हाथापाई कर दी। लोगों ने सरकारी कागजात फाड़ दिए। टीम ने मौके से भागकर जान बचाई। इस मामले में पालिका की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगरपालिका परिषद के दायरे में आने वाले गृहस्वामियों पर हाउस टैक्स और जलकर बकाया है। इसी के चलते टैक्स वसूलने के लिए पालिकाकर्मियों की टीम बनाई गई। बुधवार शाम को टीम कस्बे के मोहल्ला खैल में टैक्स वसूलने के लिए महबूब और शमीम के घर पहुंची। पालिका कर्मियों का कहना है कि पूर्व में नोटिस दिए जाने के बाद भी टैक्स जमा नहीं कराया गया था। इसके चलते टीम ने इन दोनों घरों में पेयजल आपूर्ति का कनेक्शन बंद करा दिया। इसी बात को लेकर टीम के साथ दोनों परिवार के लोगों की कहासुनी हो गई। आरोप है कि टीम के साथ धक्कामुक्की करते हुए सरकारी कागजात फाड़ दिए और विरोध किए जाने पर उनके साथ मारपीट पर उतर आए। टीम के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने मोहल्ला खैल निवासी महबूब और शमीम के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।