{"_id":"59c0139c4f1c1b8e688b5365","slug":"91505760156-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सात दिन पूर्व बहला-फुसलाकर किये गए किशोरी के अपहरण के मामले में आज तक पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव महावतपुर सात दिन पूर्व एक किशोरी अपने घर पर थी। उसी दौरान कुछ लोग घर में घुस गये थे और उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए थे। आरोपी घर से जेवर और नगदी भी उठा ले गये थे। इस संबंध में बाबरी थाने में शिकायत की गयी थी, लेकिन पुलिस आज तक किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है। आरोप है कि आरोपी उधर किशोरी के पिता को कार्रवाई करने पर धमकी भी दे रहे है। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हादसे में युवक घायल
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी राजा दिल्ली रोड पर अपने घर जा रहा था। बताया जाता है कि उसी दौरान एक कार चालक ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में राजा घायल हो गया। राजा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।