{"_id":"59b439cb4f1c1be57f8b57be","slug":"91504983499-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस खरीदने जा रहे किसान से 35 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस खरीदने जा रहे किसान से 35 हजार लूटे
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना(मुजफ्फरनगर)। भैंस खरीदने जा रहे किसान से बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सिर में तमंचे की बट मारकर उसको घायल कर दिया। पीड़ित किसान ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
भूरा गांव निवासी कुम्मत ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब एक बजे उसके दो भाई मुसारिक व राशिद अपने साथ 35 हजार रुपये लेकर गांव भूरा से बराला भैंस खरीदने पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहर एक बाग के पास पहुंचे तो वहां पर गांव के ही दो युवक तमंचे लिये खड़े मिले। दोनों आरोपियों ने गोली मारने की धमकी देते हुए उसके भाई मुसारिक की जेब में हाथ डालकर 35 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। आरोप है कि दूसरे भाई राशिद ने विरोध किया तो एक आरोपी ने हाथ में लिये तमंचे की बट उसके सिर में मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया और वहीं गिर गया। दोनों आरोपी 35 हजार रुपये की नकदी लेकर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।