{"_id":"6ace4cf53c844b8713073e50","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-pardhana-village-husband-and-father-in-law-accused-of-harassment-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165940-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: परढाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: परढाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
अरबीना। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। परढाना गांव में अरबीना (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दो बेटियां होने और दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसराना थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत के गांव पीपली खेड़ा निवासी नूरदीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बहन अरबीना की शादी तीन नवंबर 2019 को परढाना गांव निवासी अमित के साथ हुई थी। शादी के बाद अरबीना ने वर्ष 2020 और 2023 में दो बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि दो बेटियां होने और मनमुताबिक दहेज नहीं मिलने के कारण ससुराल वाले उसे ताने देते थे और प्रताड़ित करते थे।
शिकायत के अनुसार, प्रताड़ना से परेशान होकर अरबीना ने 11 अक्तूबर को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और शव का चिकित्सकों के विशेष बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन
इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर पति अमित और ससुर सुल्तान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।