फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जमीन के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष

जमीन के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष

Sat, 12 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष
कांधला।
विज्ञापन

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों में मारपीट और पथराव हो गया। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचने पर भी दोनों पक्ष के लोग पुलिस के सामने ही भिड़ गए।
कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी हारून और अलीम के बीच काफी समय से जमीन के लिए विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार रात हारून उक्त जमीन के कुछ हिस्से पर गेट लगाने का प्रयास करने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। सूचना के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग तीतर बीतर हो गए। संघर्ष में अलीम पक्ष से नूरजहां व शबनम और दूसरे पक्ष से हारून और जावेद घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोग चिकित्सा कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, तो वहां भी गाली गलौज होने पर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

चिकित्सालय में हंगामा होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष बीएस रावत ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed