फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हथियार तस्करी में कैराना फिर हुआ ‘दागदार’

हथियार तस्करी में कैराना फिर हुआ ‘दागदार’

Tue, 22 Jan 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
हथियार तस्करी में कैराना फिर हुआ ‘दागदार’
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना (शामली)। अवैध हथियारों की तस्करी में कैराना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एक सप्ताह पूर्व फरीदाबाद में अवैध पिस्तौलों के साथ शोएब के बाद अब उसका बड़ा भाई मोहम्मद मूसा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 पिस्तौल और 12 स्पेयर मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।
14 जनवरी को हरियाणा के फरीदाबाद में जीआरपी ने समता एक्सप्रेस से 9 पिस्तौल और 18 मैगजीन के साथ शोएब अली निवासी तितरवाड़ा थाना कैराना को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी शोएब का चाचा आरिफ मौके से फरार हो गया था। फरीदाबाद की स्पेशल टीम ने पकड़े गए आरोपी के साथ कैराना क्षेत्र में हथियार तस्करों की तलाश में दबिशें दी थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। दिल्ली स्पेशल सेल के डीसीपी संजय कुमार यादव ने खुलासा किया कि 19 जनवरी को पप्पनकलां सेक्टर-2 द्वारकलां इलाके से मोहम्मद मूसा को 20 अवैध पिस्तौल और 12 स्पेयर मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया मूसा कैराना के तितरवाड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक मूसा एक सप्ताह पूर्व पकड़े गए शोएब अली का बड़ा भाई है। स्पेशल सेल की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मध्यप्रदेश से पिस्टलों को खरीदकर लाया था और दोनों भाई समता एक्सप्रेस में ही आ रहे थे, लेकिन उस समय वह फरार हो गया था। मूसा के अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने पर कैराना एक बार फिर चर्चाओं में आ गया। हथियार तस्करी का एक और मामला सामने आने पर खुफिया विभाग ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोनों भाई इंटर पास
हथियारों की तस्करी में फरीदाबाद और दिल्ली में पकड़े गए दोनों भाई शोएब अली और मोहम्मद मूसा दोनों बारहवीं पास हैं। यहां इंटर तक पढ़ाई करने के बाद वे हाथरस में रहने वाले अपने किसी रिश्तेदार के संपर्क में आए। जबकि उनके चाचा आरिफ पहले से हथियार तस्करी में लिप्त रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भी भेजा था जेल
आरोपी मोहम्मद मूसा के दिल्ली में हथियारों की तस्करी में पकड़े जाने के बाद कैराना पुलिस ने भी उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस के अनुसार, कोतवाली से भी पिछले दिनों आरोपी को हथियार तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन पहले आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed