फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में आरोपी कैद

मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में आरोपी कैद

Tue, 18 Dec 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में आरोपी कैद
ढाबे से मोबाइल चोरी
विज्ञापन

कैराना। मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी इमरान अली ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह नगर के कांधला रोड पर ढाबा संचालक है। रविवार सुबह उसके ढाबे पर एक युवक पहुंचा, जो वहां रखा उसका मोबाइल चोरी करके फरार हो गया। इमरान ने बताया कि उक्त आरोपी उसके ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
कैराना। महिला ने गैंगरेप करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीजीपी को शिकायती पत्र भेजा है। पीड़िता ने अपनी जान माल का खतरा बताया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने डीजीपी के नाम भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 नवंबर को उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसमें कोतवाली कैराना पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है और उसके कोर्ट में बयान दर्ज हो चुके हैं। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी उसे निरंतर धमकी दे रहे हैं कि या तो फैसला कर ले अन्यथा जान से मार दिया जाएगा, जिससे वह डरी-सहमी हुई है और अपनी जान-माल का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

पुलिया का निर्माण कार्य रुकवाया
कैराना। गांव में हो रहे पुलिया निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध कर रुकवा दिया है। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई है। सोमवार को ग्राम रामड़ा के प्रधान के पति मोबीन ने एसडीएम को शिकायत करते हुए बताया कि गांव में पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोग उसका विरोध कर रहे हैं और काम भी रुकवा दिया गया है, जिस कारण वहां से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed