{"_id":"6af69c904cac59e6f00c5158","slug":"hardoi-man-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-soaked-in-blood-in-the-courtyard-of-his-home-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 13 Nov 2026 10:43 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:43 AM IST
सार
Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरौनी में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्लंबर का खून से लथपथ शव उसके घर के आंगन में मिला। घटना के वक्त उसकी पत्नी और बच्चे भाई दूज के त्योहार पर मायके गए हुए थे।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरौनी में शुक्रवार सुबह घर के आंगन में एक युवक का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय युवक की पत्नी और बच्चे भाई दूज के त्योहार पर मायके गए हुए थे। घर पर मौजूद युवक के भाई ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला बरौनी निवासी राधेश्याम (40) प्लंबरिंग का काम करते थे। गुरुवार रात वह घर पर अपने भाई घनश्याम के साथ थे। शुक्रवार सुबह घनश्याम ने राधेश्याम का शव आंगन में खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जांच में जुटी पुलिस
मृतक की पत्नी राधा, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। परिवार के सभी सदस्य त्योहार मनाने के लिए घर आए हुए थे और भाई दूज के अवसर पर पत्नी संडीला के ग्राम मायके गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम, कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।