{"_id":"6af6ad06adc4c6fbdb0dbf08","slug":"auraiya-45-day-old-infant-dies-during-treatment-surgery-had-been-performed-for-a-tongue-related-issue-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: 45 दिन के मासूम की इलाज के दौरान मौत, जीभ की परेशानी पर कराया था ऑपरेशन, पिता बोला- नहीं रुक रहा था खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
औरैया: 45 दिन के मासूम की इलाज के दौरान मौत, जीभ की परेशानी पर कराया था ऑपरेशन, पिता बोला- नहीं रुक रहा था खून
Fri, 13 Nov 2026 11:54 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:54 AM IST
सार
Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र के तेहराजपुर गांव में 45 दिन के मासूम की जीभ के ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुरादगंज के एक झोलाछाप द्वारा ऑपरेशन किए जाने के बाद बच्चे के मुंह से खून बहना शुरू हुआ था, जिसके बाद सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के तेहराजपुर गांव निवासी 45 दिन के मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चे की जीभ में जन्मजात परेशानी थी। इसके उपचार के लिए 11 नवंबर को मुरादगंज के सरैया गांव स्थित एक बंगाली डॉक्टर से ऑपरेशन कराया गया था। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई। परिजन उसे औरैया, चिचौली मेडिकल कॉलेज और फिर सैफई ले गए।
विज्ञापन
सैफई में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ईशू कठेरिया ने बताया कि उनकी पत्नी सोनम बच्चे को लेकर मायके सरैया गांव में रह रही थीं। ऑपरेशन के बाद बच्चे के मुंह से खून बंद नहीं हो रहा था। इस पर परिजन उसे दोबारा डॉक्टर के पास ले गए। वहां टांके लगाए गए और हालत ठीक होने का आश्वासन दिया गया। आराम न मिलने पर 12 नवंबर को औरैया के एक निजी नर्सिंग होम ले गए।
विज्ञापन
Trending Videos
पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंपा
वहां से बच्चे को चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने सैफई भेज दिया। ईशू वल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में नौकरी करते हैं। बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे। शुक्रवार सुबह परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी और उपनिरीक्षक जयप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।