{"_id":"5c002abebdec22419820ae91","slug":"81543514814-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड लगने पर ई रिक्शा चालक पर हमला, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइड लगने पर ई रिक्शा चालक पर हमला, हंगामा
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
शामली। बाइक में साइड लगने पर कुछ युवकों ने ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बूढ़ाबाबू निवासी नसीमा ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई हाशिम ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार को वह रिक्शा लेकर शहर के नौकुआं से गुजर रहा था। इस दौरान एक बाइक में रिक्शा का पहिया लग गया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद उक्त युवक ने अपने बेटों के साथ मिलकर हाशिम पर हमला कर दिया। हथियारों से हमला होने के कारण हाशिम गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।