{"_id":"5b92bc80867a55019f2c7fe4","slug":"81536343168-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के बीच हुआ संघर्ष, एक का सिर फटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के बीच हुआ संघर्ष, एक का सिर फटा
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
थानाभवन। मोहल्ला खैल निवासी अजीम पुत्र सलीम कस्बे के ही लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। शुक्रवार सुबह को उसकी स्कूल के ही अन्य छात्रों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर आरोपी छात्रों ने कक्षा में घुसकर ही उस पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने पर वह घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने मौके से मारपीट में शामिल एक छात्र को हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच फैसले का प्रयास चल रहा है।
बिजली चोरी का वारंटी गिरफ्तार
थानाभवन। बिजली चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जलालाबाद के मोहल्ला शाहराजूपुरा निवासी आबाद खान पुत्र कल्लू खान पर कुछ दिन पूर्व विद्युत निगम की ओर से बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आबाद पेश नहीं हुआ। इसके बाद शुक्रवार को वारंट जारी होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।