{"_id":"5b4654b24f1c1ba5468b5ef0","slug":"81531335858-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में थैला काटकर रुपये चोरी का मचा शोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में थैला काटकर रुपये चोरी का मचा शोर
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर की वर्मा मार्केट में व्यापारी का थैला काटकर दो लाख रुपये चोरी होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि व्यापारी के खाते में चार लाख रुपये जमा कराए गए हैं। इसके बाद व्यापारी ने तहरीर नहीं दी और घर लौट गया।
जैन मोहल्ला निवासी बर्तन व्यापारी संभव जैन का खाता वर्मा मार्केट स्थित केनरा बैंक शाखा में है। बुधवार की दोपहर वह थैले में कैश लेकर बैंक में जमा करने पहुंचे। इसी दौरान उसने बैंक परिसर में शोर मचाते हुए कहा कि मेरा थैला काटकर दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए हैं। सूचना पर व्यापारी के परिचित और कोतवाली पुलिस भी बैंक शाखा में पहुंची। व्यापारी ने बताया कि दो युवतियां उसके पास आकर खड़ी हुई थी, तभी उसका थैला काटकर नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज देखी और जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस ने बैंक कर्मियों से संभव जैन के खाते में जमा धनराशि के बारे में पूछा, तो पता चला कि खाते में चार लाख रुपये जमा हुए हैं। इस पर व्यापारी ने कहा कि वह छह लाख रुपये लेकर आया था। चार लाख रुपये जमा कर दिए थे, जबकि दो लाख रुपये थैले में रखे थे और पर्ची भी जेब में थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवतियों को तलाशने के लिए दयानंदनगर मोहल्ला और रेलवे स्टेशन के आसपास तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उधर, घटना के संबंध में व्यापारी की तरफ से पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई।
कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शाखा परिसर में व्यापारी का थैला नहीं कटा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, उसमें भी कैश काउंटर के पास ऐसा घटनाक्रम दिखाई नहीं दिया। सीसीटीवी की सीडीआर पुलिस ले गई है।