फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्र को परीक्षा देने से रोका, विरोध पर पीटा

छात्र को परीक्षा देने से रोका, विरोध पर पीटा

Fri, 09 Feb 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
छात्र को परीक्षा देने से रोका, विरोध पर पीटा
शामली। आईटीआई की परीक्षा देने झिंझाना क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर गए छात्र को परीक्षा देने से रोक दिया गया। आरोप है कि छात्र से रुपयों की मांग की गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित छात्र ने परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव बाबरी निवासी सुधीर कुमार आर्य शुक्रवार को पुत्र आकाश के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। बताया कि आकाश बाबरी स्थित रानी लक्ष्मीबाई आईटीआई में फिटर ट्रेड का छात्र है। एक दिन पूर्व वह अन्य छात्रों के साथ झिंझाना क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने गया था। आरोप है कि परीक्षा केंद्र संचालक ने आकाश को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया और उससे अवैध रुपयों की मांग की गई। आरोप है कि विरोध करने पर छात्र को गिराकर बेरहमी से पीटा गया और माथे पर लगे तिलक को देखकर उसे अमर्यादित तरीके से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद घर लौटने पर छात्र ने परिजनों को आपबीती बताई। आकाश के पिता सुधीर ने डीएम से गुहार लगाई कि आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन


लावारिस व्यक्ति का कराया अंतिम संस्कार
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंदनगर गली नंबर 11 के पास काफी दिन से एक लावारिस व्यक्ति घूमता रहता था। उम्रदराज होने के साथ ही उसकी सेहत खराब रहती थी। वह अपना नाम राम सिंह बताता था, लेकिन घर का पता नहीं बता पा रहा था। शुक्रवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव, सुशील नहारिया सहित मोहल्ले के अन्य लोगों ने इकट्ठा होकर उसका शव दिल्ली रोड स्थित श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed