{"_id":"5a6f68854f1c1b86268b713c","slug":"81517250693-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग पर जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग पर जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र पर हमला
शामली। माजरा रोड निवासी सिद्धार्थ सोमवार की शाम कोचिंग पर जा रहा था। बताया जाता है कि मंडी मार्शगंज में पहुंचा तो उसी दौरान कुछ छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। छात्रों ने सिद्धार्थ के साथ मारपीट की। इस दौरान मंडी में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी युवक का मेडिकल कराया है। उधर, सिद्धार्थ के परिजनों के अनुसार आरोपी कई दिनों से उसके पुत्र को परेशान कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।