फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिद पर अड़ी प्रेमी दीवानी, नहीं मान रहा प्रेमी

जिद पर अड़ी प्रेमी दीवानी, नहीं मान रहा प्रेमी

Fri, 15 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
जिद पर अड़ी प्रेमी दीवानी, नहीं मान रहा प्रेमी
शादी की जिद पर अड़ी प्रेमी दीवानी
विज्ञापन

शामली। एक गांव निवासी युवती बृहस्पतिवार को शामली कोतवाली पहुंची। युवती ने बताया कि आठ साल से गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में उसकी नौकरी बीएसएफ में लग गई, जिसके चलते वह शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़ित युवती ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी शादी प्रेमी से कराई जाए। उधर, सूचना पर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। बृहस्पतिवार शाम तक मामले में समझौते को लेकर वार्ता चलती रही।
युवक पर हमला
शामली। गांव बलवा निवासी कादिर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम गांव में ही चार युवकों ने रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह वह उसने अपनी जान बचाकर वहां से भागा और डायल-100 पुलिस को कॉल करके घटना की सूचना दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रों में मारपीट
शामली। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव शेखूपुरा तथा बामनोली के छात्रों में बुधवार को मारपीट हुई थी। उसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर भी छात्र गुटों में कैराना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पुल के पास मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के चार छात्रों को पकड़कर थाने ले आई। उधर, छात्रों के दोनों पक्षों के परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए और आपस में समझौता कर लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed