फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तमंचा और सल्फास हाथ में लेकर थाने पहुंचा युवक

तमंचा और सल्फास हाथ में लेकर थाने पहुंचा युवक

Thu, 14 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
तमंचा और सल्फास हाथ में लेकर थाने पहुंचा युवक
कांधला।
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में एक युवक के हाथ में तमंचा, तहरीर और सल्फास लेकर थाने पहुंच गया। युवक ने कहा कि जिस युवती से उसकी शादी होने वाली थी, उसके पिता ने रिश्ता तोड़ दिया और एक युवक की हत्या करना चाहता है। इस वजह से वह अब जिंदा रहना नहीं चाहता। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया हुआ है, उससे पूछताछ चल रही है।
मामला बुधवार दोपहर का है। कांधला कस्बा के मोहल्ला मोलानान निवासी जुबेर थाने पहुंचा। उसके एक हाथ मेें तमंचा, दूसरे हाथ में तहरीर, सल्फास की गोलियां थीं। इसे देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक के हाथ से तमंचा और सल्फास छीन ली और हिरासत में ले लिया। युवक के पास से तहरीर भी मिली। उसमें युवक ने बताया कि मोहल्ले की ही एक युवती से उसका रिश्ता तय हुआ था। कुछ दिन पूर्व ही पड़ोसी युवक ने उसकी ससुराल पक्ष की लड़की से छेड़छाड़ कर दी। इस कारण युवती के परिवार के लोगों ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि छेड़छाड़ में वह भी शामिल था, जबकि बाद में पता चल गया कि वह छेड़छाड़ में शामिल नहीं था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके होने वाले ससुर ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक की हत्या के लिए उस पर दबाव बनाया और कहा कि अगर उसकी हत्या नहीं की, तो शादी नहीं होगी। जुबेर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी शादी के लिए किसी की हत्या नहीं करना चाहता था, जिसके चलते वह सल्फास लेकर थाने पहुंचा। वहीं, उसने बताया कि यह तमंचा उसको होने वाले ससुर ने ही हत्या करने के लिए दिया था। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि युवक हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed