{"_id":"594d6d4f4f1c1b2d1e8b45f4","slug":"81498246479-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की डोल को लेकर भिड़े दो पक्ष, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत की डोल को लेकर भिड़े दो पक्ष, दो घायल
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
मोहल्ला शेखो मैदान में खेत की डोल को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को मोहल्ला शेखो मैदान निवासी गफ्फार और मास्टर वसीम में करनाल हाईवे स्थित अपनी जमीन पर डोल के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। घटना में गफ्फार के पुत्र सद्दाम व दूसरे पक्ष से वसीम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया है। दोनों ने एक दूसरे पक्ष के चार-चार लोगों को नामजद करते हुए मारपीट कर घायल करने की तहरीर थाने में दी है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की जांच कर रही है, कार्रवाई की जाएगी।