{"_id":"5cdc540bbdec22076b5ef6d7","slug":"71557943307-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री न मिलने पर चिकित्सक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डिग्री न मिलने पर चिकित्सक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। एसडीएम द्वारा मोहल्ला छड़ियान गुली में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक समेत दो लोगों के खिलाफ एसीएमओ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसडीएम अमित पाल शर्मा ने मोहल्ला छड़ियान गुली पर एक खाल गोदाम का निरीक्षण किया था। इस दौरान एसडीएम ने डाक्टर की दुकान कर रहे दो युवकों से उनकी डाक्टर संबंधी डिग्री और दवा रखने का लाइसेंस मांगा तो दोनो कोई भी कागज नहीं दिखा सके। इस पर एसडीएम ने दोनों को हिरासत में लेते हुए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर कैराना सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भानू प्रकाश कोतवाली पहुंचे थे। दोनों डाक्टरों की डिग्री आदि के बारे में जानकारी ली थी। डिग्री नहीं मिलने पर बुधवार को डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार ने कोतवाली में नदीम व शाहिद निवासी मोहल्ला छड़ियान के विरुद्ध इंडियन मेडिकल काउंसलिंग एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि एसीएमओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।