फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क हादसों में दो महिला समेत पांच घायल

सड़क हादसों में दो महिला समेत पांच घायल

Wed, 08 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो महिला समेत पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे सहारनपुर की तरफ से कार शामली आ रही थी। जब कार थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर साईं मंदिर के पास पहुंची तो अचानक सामने बाइक आ गई। उसको बचाने के चक्कर में कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दुर्घटना में कार में सवार पानीपत निवासी चरण सिंह, अमित, केला देवी और सरोज गंभीर घायल हुए। घायलों में चरण सिंह, केला और सरोज को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि वे सुबह को किसी काम से कार में सवार होकर सहारनपुर गए थे।

दूसरी दुर्घटना में रात के करीब तीन बजे शहर में अजंता चौक के निकट हुई। पंजाब से पंखे लादकर दस टायरा ट्रक गुहावटी जा रहा था। जब वह अजंता चौक के निकट पहुंचा तो अचानक सामने बाइक सवार युवक आ गया। बाइक सवार युवक को बचाते समय ट्रक खंभे से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक के क्लीनर प्रदीप उर्फ जोनी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, इस मामले में खेड़ीकरमू बिजलीघर के जेई अमित रघुवंशी ने ट्रक की टक्कर से खंभा टूटने की तहरीर दी है। जेई ने खंभा टूटने से करीब 35 हजार रुपये का नुकसान होना बताया है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed