{"_id":"5c2f9ec1bdec2256b86d762f","slug":"71546624705-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने पति बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने पति बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शुक्रवार को कस्बा कांधला क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थनापत्र सौंपा। बताया कि वह विधवा है। पति की मृत्यु के बाद वह मायके कांधला में रहती थी। कस्बा निवासी एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर लगभग तीन माह पहले शादी कर ली थी। शादी के बाद वह अपने पूर्व पति के घर और अन्य सामान बेचकर उसके साथ दिल्ली रिश्तेदारी में रहने लगी। आरोप है कि युवक अब उसे तलाक देने की कोशिश कर रहा है। उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने भी वीडियो बनाई और धमकी दी कि अगर उसने तलाक नहीं दिया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने पीड़िता को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।