फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोबाइल की दुकान में छत फाडकर चोरी

मोबाइल की दुकान में छत फाडकर चोरी

Tue, 09 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में छत फाडकर चोरी
कैराना। चोरों ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की छत तोड़कर नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी अब्दुल माजिद ने वह गांव में ही अड्डे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करता है। सोमवार सुबह प्रतिदिन की भांति जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा, तो देखा कि छत टूटी हुई है। गल्ले में रखे 21,750 रुपये की नकदी, 10 मोबाइल, 35 लीड, 60 चार्जर, 10 चिप, सात स्पीकर आदि सामान चोरी कर लिया। सूचना पर डायल-100 ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेट्रोल की बोतल में आग लगाकर युवक पर फेंकी
कैराना। मोहल्ला आलकलां निवासी फैजान ने तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम वह अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में दो युवकों ने रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाकर उसके मुंह पर फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। शोरशराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में परिजनों ने युवक का उपचार कराया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed