फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नहर में कूदी महिला का कांधला के पास मिला शव

नहर में कूदी महिला का कांधला के पास मिला शव

Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
नहर में कूदी महिला का कांधला के पास मिला शव
कांधला।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में रविवार को नहर में कूदी महिला का सोमवार को कांधला क्षेत्र के पास मिला।
सोमवार को कस्बे के पूर्वी यमुना नहर में 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बहता आता दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नहर से बाहर निकाला और पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के फोटो सोशल मीडिया पर डालकर पहचान का प्रयास किया। उसके बाद महिला की पहचान शाहिदा पत्नी इस्तियाक मलिक निवासी ई ब्लाक गली नंबर तीन श्रीराम कालोनी खजूरी दिल्ली के रूप में हुई। मृतक महिला के पति इस्तियाक के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार चल हीं थी। चार दिन पूर्व महिला गंगोह में अपनी पुत्री गुलशाना के घर जाने की बात कहकर निकली थी। गंगोह पहुंचने के बाद मृतक महिला ने एक राहगीर के फोन से अपनी पुत्री को फोन कर परिवार का ध्यान रखने की बात कहते हुए नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed