फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jewellery worth 5 lakh recovered; three arrested

Raebareli News: पांच लाख के जेवर बरामद, तीन गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 09 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 5 lakh recovered; three arrested
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पांच लाख कीमत के जेवर व छह हजार की नकदी बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में शहर में डिप्टी जेलर समेत तीन घरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पहले शहर में सूने पड़े घरों की रेकी करते थे। इसके बाद वारदात करते थे।
विज्ञापन


सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि शहर में हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह, सिविल लाइन चौकी प्रभारी कपिल सिंह चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी। सुबह गल्ला मंडी के पास से पुलिस टीम ने चोरी की घटना में शामिल तीन युवकों को दबोचा। इसमें शहर के इंदिरा गार्डेन महानंदपुर गांव निवासी अशरफ उर्फ बग्गड़, राजकीय कॉलोनी निवासी दीपक, गल्ला मंडी निवासी इकराम को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से छह हजार रुपये की नकदी और पांच लाख कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने बीती 27 अगस्त की रात आचार्य द्विवेदी नगर में प्रयागराज में तैनात महिला डिप्टी जेलर के घर में चोरी की थी। आरोपियों ने पूछताछ में नेहरू नगर और तिलक नगर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। यह सभी काफी समय से सक्रिय थे। आरोपी अशरफ के खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट समेत 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed