फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अश्लील क्लिप बनाकर दो साल तक छात्रा को किया ब्लैकमेल

अश्लील क्लिप बनाकर दो साल तक छात्रा को किया ब्लैकमेल

Sat, 04 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अश्लील क्लिप बनाकर दो साल तक छात्रा को किया ब्लैकमेल
कैराना। सहेली के भाई ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप बनाकर दो साल तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी युवक और उसके परिजनों ने पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट की। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। जिसके बाद मुख्य आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शामली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की दो साल पूर्व कैराना स्थित महाविद्यालय में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान गांव भूरा निवासी युवती से उसकी दोस्ती हो गई। युवती उसका लैपटॉप मांगकर अपने साथ ले गई थी। एक दिन छात्रा अपना लैपटॉप लेने के लिए उसके घर पहुंची। आरोप है कि युवती के भाई मेहरबान ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिला दिया और दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद आरोपी उसे अश्लील क्लिप इंटरनेट के जरिये वायरल करने की धमकी देकर दुराचार करता रहा।
विज्ञापन

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। 30 जुलाई को आरोपी मेहरबान, उसकी बहन, भाई दिलशाद, भाभी निवासी गांव भूरा और दो अन्य अज्ञात ने छात्रा के घर पहुंचकर गाली गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार से इसकी शिकायत की, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कैराना कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुख्य आरोपी मेहरबान सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed