{"_id":"5b60b0a44f1c1b9f3e8b4788","slug":"71533063332-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र हुआ लापता, मचा अपहरण का शोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र हुआ लापता, मचा अपहरण का शोर
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र के अपहरण का शोर मचा
चौसाना। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव चौसाना के एक मोहल्ला निवासी कक्षा तीन के छात्र लापता होने पर अपहरण का शोर मच गया। छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे बाइक सवार युवक ले गया था और सकौती के जंगल में किसानों के शोर मचाने पर उसे छोड़कर फरार हो गए, जबकि छात्र के पिता और स्कूल के अध्यापक ने घटना से इंकार करते हुए पुलिस को लिखकर दे दिया कि छात्र को किसी ने अगवा नहीं किया, बल्कि वह अपनी मर्जी से चला गया था और लौट आया।
चौसाना गांव निवासी आठ वर्षीय छात्र गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता है। मंगलवार सुबह वह स्कूल पहुंचा। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने छात्र को अगवा कर लिया। दो घंटे तक छात्र को अपने साथ रखा। फिर सकौती के जंगल में पहुंचने पर जब छात्र ने शोर मचाया, तो पास के खेतों में कार्य कर रहे किसान बाहर रास्ते पर आए। इस पर छात्र को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। किसानों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। इसके बाद किसानों ने छात्र को चौसाना चौकी पहुंचाया। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने छात्र से घटनाक्रम पूछा। उसमें छात्र ने यही बताया कि उसको बाइक सवार युवक अपने साथ ले गए थे। इसी दौरान छात्र के पिता नरेश और अन्य परिजन भी चौसाना चौकी पहुंचे। इसके बाद छात्र परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उधर, झिंझाना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि छात्र का किसी ने अपहरण नहीं किया। छात्र के पिता और विद्यालय में कार्यरत अध्यापक थाने आए थे। अध्यापक ने उन्हें बताया कि छात्र पूर्व में भी एक बार इसी तरह स्कूल से चला गया था। पिता ने भी पुलिस को लिखकर दे दिया कि उसके बेटे का किसी ने अपहरण नहीं किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।