फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
कैराना।
विज्ञापन

बहला फुसलाकर किशोरी को अगवा कर ले जाने के मामले में दो युवकों को नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला शंकर सौदियान निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री मंगलवार शाम करीब सात बजे अपने घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान हरियाणा निवासी मोनू और मोहित अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अगवा करके ले गए। काफी तलाश करने पर भी लड़की का पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी और लड़की को बरामद करने का प्रयास चल रहा है।

मारपीट कर युवक का सिर फोड़ा
कैराना। ग्राम नंगलाराई निवासी मोहम्मद शाहरुख ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह यमुना बांध से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते में कुछ लोगों ने रोक कर मारपीट कर दी। एक आरोपी को उसने पहचान भी लिया है। पुलिस ने घायल शाहरुख को डाक्टरी के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed