फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में घुसकर किशोरियों को बुरी नियत से दबोचा

घर में घुसकर किशोरियों को बुरी नियत से दबोचा

Thu, 05 Apr 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरियों को बुरी नियत से दबोचा
घर में घुसकर किशोरियों को बदनीयती से दबोचा
विज्ञापन

शामली।
चार दिन पूर्व दो युवकों ने घर में घुसकर दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उनको बदनीयती से दबोच लिया। शोरशराबा होने पर कई लोग मौके पर आ गए और आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी देवरंजन वर्मा को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 31 मार्च को किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी बीमार पत्नी तथा दो लड़कियां थी। आरोप है कि उसी दौरान दो युवक घर में घुस आए और उन्होंने दोनों किशोरियों के साथ छेड़खानी प्रारंभ कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरियों को बदनीयती से दबोच लिया। इस दौरान दोनों किशोरियों ने शोर मचा दिया। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस पर जानकारी नहीं देने का आरोप
शामली। झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी देवरंजन वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 24 फरवरी को उसकी पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस संबंध में थाने में उसी दिन रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। आरोप है 30 मार्च को किशोरी ने उनके मोबाइल पर कॉल कर खुद को सही सलामत होना बताया था, जिसके संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था, लेकिन आज तक उसके बारे में कोई सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed