{"_id":"5aa564e04f1c1bb3758b4e73","slug":"71520788704-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक ने गंवाई जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर युवक ने गंवाई जिंदगी
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली- शामली रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान लोनी निवासी युवक के रूप में हुई। उसके पास से एक किताब, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। किताब में युवक ने आत्महत्या का कारण भी लिखा। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है।
रविवार की शाम करीब पांच बजे शामली स्टेशन के आउटर के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। युवक की गर्दन धड़ से अलग थी। सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस और डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पास से मिली एक किताब पर आत्महत्या का कारण लिखा मिला। वहीं उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान पवन (30) पुत्र प्रभुदयाल निवासी लोनी के रूप में हुई। पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर परिजनों को कॉल करके युवक की मौत की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी भिजवा दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है, मामले की जांच की जा रही है।
कौन है मोनिका
ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले युवक ने सुसाइड नोट में किसी मोनिका का नाम लिखा है, जिसे उसने अपनी प्रेमिका बताया। साथ ही उसमें पवन ने कई बातें लिखीं, जिसको लेकर पुलिस जांच करने में जुटी है।