{"_id":"5a68d3dc4f1c1b7d268b664c","slug":"71516819420-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजों पर बैंक ने दे दिया सात लाख ऋण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कागजों पर बैंक ने दे दिया सात लाख ऋण
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग की जमीन पर ले लिया लोन
कैराना।
झिंझाना रोड स्थित बाग की जमीन पर फर्जी आधार कार्ड व फर्जी कागजों पर बैंक द्वारा सात लाख रुपये का ऋण दिए जाने का मामला प्रकाश में आया। जमीन के मालिक दो सगे भाइयों ने दिल्ली से कैराना पहुंचकर बैंक प्रबंधक को शिकायत की है।
दिल्ली निवासी दो सगे भाई रोहित व मोहित ने कैराना पहुंचकर बताया कि पहले उनका परिवार कैराना की टीचर कॉलोनी में रहता था। उनकी झिंझाना रोड पर बाग की जमीन है। वह प्रत्येक छह माह बाद अपनी जमीन की खसरा खतौनी लेते थे। इस बार जब वे अपनी खतौनी लेने आए तो उनकी खतौनी में सात लाख रुपये का ऋण दर्ज मिला। वह जानकारी लेने बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनकी जमीन पर उनके नाम का फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागज जमा करा कर बैंक से सात लाख का ऋण लिया गया है। इसमें से पांच लाख रुपये बैंक ने ठग को दे भी दिए हैं। दोनों भाइयों ने बताया कि बैंक से ऋण लिया ही नहीं। किसी ने उनकी जमीन को गिरवी रख कर फर्जी कागजों के आधार पर उनके नाम से ऋण ले लिया। उधर, इस मामले में बैंक शाखा प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी वह मामले की जांच करा रहे है।