{"_id":"5a662c034f1c1b80268b5d5b","slug":"71516645379-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनव्वर हत्याकांड़ में फरार चल रहा एक ओर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनव्वर हत्याकांड़ में फरार चल रहा एक ओर आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनव्वर हत्याकांड में फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार
कांधला(शामली)। मुनव्वर हत्याकांड में फरार चल रहे चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद कर चालान किया है।
28 दिसंबर को पुरानी रंजिश के चलते घर से बुलाकर गांव निवासी शमीम उर्फ लाल्ला ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर मुनव्वर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मुनव्वर के भाई ताजिम ने शमीम व उसके साथी इस्तखार , इंतजार, नीरज चारों को नामजद करके रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शमीम व उसके साथी इस्तखार को वारदात के अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तभी से पुलिस फरार नीरज व इंतजार की तलाश में दबिश दे रही थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी के अनुसार पुलिस दबिश के चलते शुक्रवार को नीरज ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। सोमवार शाम करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि जसाला बस स्टेंड से इंतजार कही पर भागने की फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इंतजार को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद करने के बाद चलान कर दिया गया है।