फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चुराई गई दो बाइकों सहित एक आरोपी दबोचा

चुराई गई दो बाइकों सहित एक आरोपी दबोचा

Thu, 21 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
चुराई गई दो बाइकों सहित एक आरोपी दबोचा
दो बाइकों सहित एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कोतवाली कैराना पुलिस ने बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान पानीपत बाईपास पर एक युवक को गिरफ्तार किया। बुधवार रात कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक बाबूराम पुलिस टीम के साथ पानीपत बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पानीपत की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने बाइक नहीं रोकी और रफ्तार तेज कर दी। पीछा करके पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। बाइक के कागजात न मिलने पर गहनता से पूछताछ में मालूम चला कि उक्त बाइक चोरी करके लाई गई है। गिरफ्तार आरोपी संजू पुत्र धन सिंह झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खोकसा का रहने वाला है। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी गई एक और मोटर साइकिल बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि उक्त दोनों बाइकों को आरोपी ने हरियाणा से चोरी किया। बाइकों को चार से पांच हजार रुपये में बेच देता था। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी संजू को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि चोरी कर लाई गई बाइकें खरीदने वालों को भी तलाश किया जा रहा है।


शांतिभंग की आशंका में पकड़ा युवक
कैराना (शामली)। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान में एक युवक कई दिन से अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसने पड़ोसी परिवार के साथ गाली गलौज कर दी। मोहल्ले वाले ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस आरोपी सुनील पुत्र खेमचंद पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार करके उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed