{"_id":"59a709dc4f1c1b14278b487d","slug":"71504119260-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थो के पकड़े आरोपी की पुलिस ने की जमकर सेवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले पदार्थो के पकड़े आरोपी की पुलिस ने की जमकर सेवा
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)।
पांच किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी की झिंझाना थाने में खूब खातिरदारी हुई। पुलिसकर्मियों ने उसको हवालात की जगह दफ्तर में कुर्सी पर बैठाए रखा। चाय नाश्ते का इंतजाम तक कराया गया।
मंगलवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने केरटू -तिसंग मार्ग से सादिन उर्फ सादा पुत्र शेरजंग, निवासी गांव तिसंग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से पांच किलो डोडा पोस्त बरामद होने का दावा किया। रात में उसको हवालात की जगह दफ्तर में पुलिसकर्मियों ने अपने बराबर में कुर्सी पर बैठाए रखा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सुबह उसे कार से न्यायालय ले गए। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी का कहना है कि आरोपी दिल का मरीज है। इसलिए उसे हवालात में बंद नहीं किया गया था।