{"_id":"593c3d714f1c1bb5378b45b2","slug":"71497120113-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, गंभीर
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
मोहल्ला अफगानान निवासी युवक को शुक्रवार की रात तीन युवक बुलाकर नवाब तालाब के पास ले गए और गोली मारकर फरार हो गए। युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ला अफगानान निवासी अफजाल (26) शुक्रवार की रात घर में सोया हुआ था। परिजनों के अनुसार रात साढे़ 11 बजे तीन युवक आये और अफजाल को बुलाकर अपने साथ ले गए। नवाब तालाब के पास अफजाल को आरोपियों ने गोली मारकर घायल कर दिया तथा मौके से फरार हो गये। काफी देर तक अफजाल घर नहीं लौटा, तो चिंतित परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया। अफजाल नवाब तालाब के पास घायल पड़ा मिला। परिजन उसको सरकारी अस्पताल ले गए और सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। डाक्टरों ने अफजाल को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी धमेंद्र पंवार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।