{"_id":"593c3d6f4f1c1bcd2c8b45cc","slug":"71497120111-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले ने की मायके जा रही महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचले ने की मायके जा रही महिला से छेड़छाड़
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
एक महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर शराबा होने पर एकत्र हुए लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
गांव झाल निवासी एक महिला का शामली में मायका है। शनिवार की दोपहर वह मायके में आ रही थी। जब वह कोतवाली के पिछले गेट के पास पहुंची तो एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई और युवक को पकड़ लिया। आरोपी को पिटाई करने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलने पर महिला के मायके तथा ससुराल पक्ष के लोग थाने आ गए। वहीं आरोपी युवक का पिता भी थाने पहुंच गया। आरोप है कि युवक कोतवाली में भी महिला के ससुरालियों को धमकी देने लगा तो हंगामा शुरू हो गया। उधर, आरोपी युवक का पिता माफी मांगने लगा। महिला ने बताया कि आरोपी युवक पूर्व में भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।