{"_id":"5b50defd4f1c1b42748b5c10","slug":"63-pirated-power-stealing-at-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
63 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। बिजली चोरी रोकने के लिए कैराना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता और एसपी विजिलेंस के नेतृत्व में नौ टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। करीब 63 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई तथा साढ़े नौ लाख रुपये राजस्व वसूला गया। शामली जनपद में सर्वाधिक बिजली चोरी कैराना क्षेत्र में होती है। विद्युत निगम को समय पर बिल का भुगतान नहीं किया जाता और यदि बकायादारी में कनेक्शन काट दिया जाए, तो फिर से चोरी से बिजली का उपभोग किया जा रहा है।
आलम यह है कि कैराना क्षेत्र में लाइन लॉस 71 प्रतिशत हो गया, जिससे विद्युत निगम को मोटा राजस्व नुकसान हो रहा है। कैराना क्षेत्र में बढ़ती बिजली चोरी की शिकायतें शासन तक पहुंच रही थीं। बृहस्पतिवार को शासन के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर और मेरठ से विजिलेंस के एसपी अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशन में छापेमारी के लिए नौ टीमों का गठन किया गया। अधिशासी अभियंता एके वर्मा, सीओ विजिलेंस डोरीलाल के नेतृत्व में गठित टीमों में शामली के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ के विजिलेंस टीमों के अलावा पांच एसडीओ तथा 14 अवर अभियंता को शामिल करके नौ टीमें बनाई गईं।
गांव खुरगान, जंधेड़ी तथा मोहम्मदपुर राई में दो-दो टीमों ने कार्रवाई की, जबकि कैराना कस्बा में तीन टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान मोहम्मदपुर राई से 11 घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी करना पकड़ा गया, जबकि पांच स्थान पर बकायादारी होने के कारण कनेक्शन काटने के बावजूद बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
गांव खुरगान में तीन घरों में कटिया डालकर और 13 घरों में बकायादारी पर कनेक्शन काटने के बावजूद बिजली चोरी पकड़ी गई। वहीं, जंधेड़ी में 14 उपभोक्ताओं के यहां पूर्व में बकायादारी के चलते कनेक्शन काटने पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा कैराना कस्बा में 11 स्थान पर कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी, जबकि छह उपभोक्ताओं का बकायादारी में कनेक्शन कटने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। एक ही दिन में साढे़ नौ लाख रुपये बकाया राजस्व जमा कराया गया। अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि कैराना में 71 प्रतिशत लाइन लॉस होने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
धड़ाधड़ बंद हो गए दुकानों के शटर
बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से विद्युत निगम और विजिलेंस टीमों ने कैराना कस्बे में छापेमारी अभियान शुरू किया। इसके बाद कस्बे के बाजारों में दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए थे। वहीं, इसी दौरान यह अफवाह भी फैल गई कि जीएसटी की टीम भी छापेमारी कर रही है, जिसके चलते कुछ ही देर में कैराना कस्बे के अधिकांश बाजारों में दुकानें बंद हो गईं। शाम चार बजे कुछ दुकानें खुलनी शुरू हुई। वहीं, विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने छापेमारी के लिए कैराना कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवानों को भी साथ रखा। ताकि चेकिंग के दौरान कहीं पर विवाद की स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि चेकिंग अभियान के दौरान कहीं पर भी विवाद की स्थिति सामने नहीं आई।