{"_id":"5ba68a4d867a557ece01e7a3","slug":"61537641037-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी विद्युतकर्मी बन वसूली करने आए युवक की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी विद्युतकर्मी बन वसूली करने आए युवक की धुनाई
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। विद्युत निगम का कर्मचारी बनकर वसूली करने आए युवक को लोगों ने पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मोहल्ला रेतावाला निवासी जाबर ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे उसके मकान पर दो युवक आए। युवकों ने खुद को विद्युत निगम के कर्मचारी बताया और घर के अंदर घुस गए। उन्होंने बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए परिवार से 2100 रुपये की मांग की। कहा कि यदि रुपये नहीं दिए गए, तो रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। इससे भयभीत परिवार ने बाद में पैसे ले जाने की बात कही, जिस पर दोनों युवक अपना मोबाइल फोन नंबर देकर चले गए। आरोप है कि अपने साथ में घर में रखा मोबाइल भी उठाकर ले गए। यहां से परिवार को दोनों युवकों पर शक हुआ। जब दोपहर लगभग तीन बजे आरोपियों का तीसरा साथी जाबर के घर पर पैसे लेने के लिए पहुंचा, तो परिजनों ने संदेह के चलते उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-100 पुलिस युवक को भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली ले आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।