{"_id":"5b9ffa94867a557eaa4ddb69","slug":"61537211028-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को चौकी से छोड़ दिया।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह आठ जून को अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। उसके पति काम के सिलसिले से बाहर गए हुए थे। देर रात्रि में गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए। जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर उसकी आठ वर्षीय बेटी जाग गई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। मंगलवार को महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। महिला ने आरोप लगाया कि अमीनगर सराय चौकी इंचार्ज ने आरोपी को दो दिन पहले पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।